ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

शिवपाल से गठबंधन को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- पहले से अधिक किया जाएगा चाचा का सम्मान

इटावा: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी कुनबा एक होता नजर आ रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह के बीच सुलह के संकेत मिल रहे है। दरअसल, अखिलेश ने अपने पैतृक गांव सैफई में पार्टी नेताओं को दीपवाली के मौके पर बधाई देने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान चाचा शिवपाल सिंह के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सभी छोटे दलों को साथ लिया जाएगा। चाचा का भी एक दल है। इसको भी साथ लाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले से ज्यादा चाचा शिवपाल का सम्मान किया जाएगा। पूरी कोशिश करूंगा कि उन्हें भी चुनाव में साथ लिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने एक ऐतिहासिक बड़ा कार्यक्रम किया है। समाजवादी पार्टी कोशिश है जितने भी दल है उनको जोड़ा जाए और सौभाग्य के चाचा का भी एक दल है। उस दल को भी साथ लेने का काम करेंगे। पूरा सम्मान होगा, उनका ज्यादा से ज्यादा सम्मान करने का काम हम समाजवादी लोग करेंगे, यह मेरा भरोसा है। अभी हम छोटे दलों से जिस प्रकार से गठबंधन कर रहे हैं। उसी तरह से उनको साथ लेकर गठबंधन करेंगे। एक सवाल पर कहा नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का जन्मदिन तो बाद में आएगा हम तो आज ही बोल दे रहे चाचा का पूरा सम्मान किया जाएगा।

अखिलेश ने जिन्ना को लेकर मचे बवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। वह केवल इसी तलाश में रहते हैं कि मुद्दा मिल जाए। भाजपा वाले रोजगार, विकास पर बात नहीं करते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नवंबर को इटावा आने की संभावना पर कहा कि हमारा ही कोई इटावा में काम होगा, जिसका उद्घाटन करने आ रहे हैं, उनके पास अपना कोई काम नहीं है, उनसे पूछना इटावा के लिए आपने क्या विशेष काम किया है?

Related Articles

Back to top button