ब्रेकिंग
गुरदासपुर में विवाद! हड़ताल खत्म होते ही गांवों में कूड़ा फेंकने पहुंची गाड़ियां, ग्रामीणों ने रोका ... स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की...
देश

गिरिराज सिंह बोले- पटेल की तुलना जिन्‍ना से करने वालों से सावधान रहे देश, अखिलेश यादव पर ऐसे साधा निशाना

शेखपुरा।भाजपा के फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Central Minister Giriraj Singh) ने सपा नेता और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (UP Ex CM Akhilesh Yadav) को आड़े हाथ लिया है। उन्‍होंने कहा है कि ऐसे नेताओं से देश सावधान रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश ऐसे लोगों को सबक सिखायेगा। शुक्रवार को पटना से लखीसराय जाने के क्रम में शेखपुरा में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा अखिलेश जैसे लोग तुष्टिकरण के साथ जाति और परिवार की राजनीति करते हैं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी मोदी (PM Narendra Modi) देश की एकता, मजबूती और समृद्धि के लिए राजनीति करते हैं।

देश को जोड़ने वाली की देश तोड़ने वाले से तुलना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने देश को जोड़ने वाले सरदार पटेल की तुलना देश को तोड़ने वाले मोहम्मद  जिन्ना से करके अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को उजागर किया है। अपनी ऐसी ही सोच के कारण वे जनता के दिलों से उतर चुके हैं। शेखपुरा में केंद्रीय मंत्री का उनके समर्थकों ने भव्‍य स्‍वागत किया। यहां थोड़ी देर रुकने के बाद वे लखीसराय के लिए रवाना हो गए।

जानिए क्‍या कहा था अखिलेश यादव ने

यूपी के पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि महात्‍मा गांधी, सरदार बल्‍लभ भाई पटेल और मोहम्‍मद अली जिन्‍ना तीनों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। यूपी के हरदोई जिले में समाजवादी विजय रथ लेकर पहुंचे सपा नेता ने जिन्‍ना को आजादी का नायक बताकर तारीफ की थी। उनके इस बयान के बाद भाजपा नेता लगातार हमलावर हैं। यूपी के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव के इस बयान ने भाजपा को बैठे-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है। यूपी के भाजपा नेता तो अखिलेश की आलोचना कर ही रहे हैं,‍ बिहार में भी इस पर बयानबाजी शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button