ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
हिमाचल प्रदेश

इन आतंकियों की वजह से इस्लाम बदनाम हो रहा था… भारत की स्ट्राइक पर गदगद मुसलमान, सड़कों पर तिरंगा लेकर निकले लोग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गम और गुस्सा का माहौल था, भारतीय सेना ने इसका बदला लेते हुए देशवासियों को गौरवान्वित किया है. आधी रात भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. सेना की इस कार्रवाई से देशभर में जश्न का माहौल है. जैसे ही दुश्मन देश पर भारतीय सेना के हमले की खबर लोगों को हुई, लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए.

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर लोग जश्न मना रहे हैं, आतिशबाजी और ढोल की थाप पर झूम रहे हैं. देश ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज रहा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारतीय सेना की बहादुरी की चर्चा हो रही है. संगम नगरी प्रयागराज में लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए आतिशबाजी की. मुस्लिम समाज के लोग गदगद हैं. ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन ने सैन्यकर्मियों के साहस को सलाम किया.

प्रयागराज-मथुरा से लेकर लखनऊ तक जश्न…

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर उत्तर प्रदेश में लोग जश्न मना रहे हैं. इस खुशी में धार्मिक नगरी मथुरा में दिनेश फलाहारी ने मिठाई बांटी. उन्होंने कहा किआज भारत ने अपनी ताकत का सिर्फ अभी छोटा सा ट्रेलर दिखाया है. संगम नगरी प्रयागराज में श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज ने इस कार्रवाई की सराहना की है. यहां लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. राज्य की राजधानी लखनऊ में भी लोग जश्न में डूबे हुए हैं. 1090 चौराहे पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और सनातनी झंडा लेकर खुशी मनाई.

महिलाओं ने दिखाया जोश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मॉर्निंग वॉक पर आईं महिलाओं ने पाकिस्तान पर गुस्सा उतारा. उन्होंने कहा कि भारत की बेटी अगर हाथो में चूड़ी पहन सकती हैं, तो हाथो में बेलन और डंडा उठाकर पाकिस्तान से लड़ भी सकती हैं. उन्होंने पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ हथियार उठाने को तैयार हैं.

मुस्लिम समाज ने मनाया जश्न

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुस्लिम समाज के लोगों ने जश्न मनाया. वह तिरंगा झंडा लेकर महाराज बाड़े पर निकले. तिरंगे के साथ जमकर नारेबाजी की. मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा, “आतंक का अंत हो रहा है, हम खुश हैं. इन आतंकियों की वजह से इस्लाम बदनाम हो रहा था.” उन्होंने कहा, “इन आतंकियों को ठिकाने लगाने का काम मोदी सरकार कर रही है. आने वाले वक्त में चुन चुन कर पाकिस्तान में छुपे हुए आतंकियों को मारा जाएगा.”

मुस्लिम शिया धर्म गुरु बोले- ‘जवानों को सलाम’

देवरिया में सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके में आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद यहां के लोगों में खुशी का माहौल है. लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया है. इस शौर्य और पराक्रम के लिए भारतीय सेना का धन्यवाद किया. पीओके पर एयर स्ट्राइक पर मुस्लिम शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा, “जिस तरह हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है और 9 आतंकी ठिकानो पर हमला किया है, मै भारतीय सेना और जवानों को सलाम करता हूं.”

राजस्थान में गूंज रहा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान में स्थानीय लोगों द्वारा जश्न मनाते हुए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए. राजस्थान के बाड़मेर में रहने वाले शकूर खान ने इस मौके पर कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हमने बदला ले लिया है. हम भारतीय सेना के साथ खड़े हैं. हम भारत के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं. मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है.” ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, “आज भारत ने अपनी ताकत दिखाई है. मैं सभी सैन्यकर्मियों को सलाम करता हूं और सरकार का भी शुक्रिया अदा करता हूं.”

जम्मू कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’

पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद जम्मू और कश्मीर के स्थानीय लोगों ने ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए. यहां के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “हम बहुत खुश हैं, हम सभी पाकिस्तान को भारत के जवाब का इंतजार कर रहे थे. यह हमला सबूत के साथ हुआ है और इस बार कोई सबूत नहीं मांगने वाला है. हम सेना के साथ खड़े हैं.” महाराष्ट्र के नागपुर में लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जश्न मनाया. एयर स्ट्राइक की खबर सुनते ही लोग सुबह से घरों से बाहर आ गए. उन्होंने भारतीय सेना के हौंसले के लिए नारेबाजी के साथ स्वागत किया.

Related Articles

Back to top button