ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
छत्तीसगढ़

बिना ब्याज पर लोन के झांसे में आकर गंवाया 29 लाख रूपये

रायगढ़ । धरमजयगढ़ क्षेत्र के व्यख्याता ने बिना ब्याज के लोन मिलने के झांसे में आकर 29 लाख रुपए ठगबाजो ने ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद धरमजयगढ़ पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की जांच में जुट गई।

शिवपद मल्लिक पिता स्व. तारापद मल्लिक निवासी धरमजयगढ़ ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शासकीय विद्यालय में व्याख्याता है। अगस्त 2019 में घर बनाने के लिये होम लिया था। उसी दौरान आदित्य बिरला कंपनी से साक्षी शर्मा ने फोन कर बताया कि हमारी कंपनी 0 प्रतिशत ब्याज पर लोन देती है। वही 0 प्रतिशत ब्याज पर 8,00,000 एवं 20,00,000 का लोन उपलब्ध कराने की स्कीम बताकर विभिन्न कंपनियों का बीमा बांड लेने पर ही लोन मिलना बताया। उसके बाद आदित्य बिरला के मैनेजर राजीव अग्रवाल काल कर 8,00000 रूपये के लोन के लिए वन टाइम इन्श्योरेन्स 51000 रूपये का बांड बनवाया। उसके बाद लोन राशि 8 लाख से 20 लाख रूपये के लिए विभिन्ना टेंडेंसी बताकर लगभग 7,00,000 रूपये विभिन्ना कंपनियों का जैसे भारतीय एक्शा , इंडिया फस्ट , एडल वाईस , फ्यूचर जर्नली , एवं रेलीगर का इन्श्योरेन्स दिलाए ।

Related Articles

Back to top button