ब्रेकिंग
HPCL Refinery Fire Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में एचपीसीएल रिफाइनरी के प्लांट में लगी भीषण आग, तेज ... Delhi High Court on BS4 Vehicle Ban: दिल्ली में बाहरी राज्यों की BS-4 गाड़ियों के प्रवेश पर रोक बरकर... Tiger Shroff House Firing Case Arrest: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफल... पश्चिम बंगाल में दामोदर नदी में नहाने गए 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत, मछली पकड़ने वाले ... Aaj Ka Mausam : चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का दक्षिण भारत में तांडव, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई र... Pauri Garhwal Elephant Tusks Missing Case: उत्तराखंड के वन विभाग कार्यालय से 35 किलो हाथी दांत गायब,... Jalaun Lawyer Murder Case Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहि... Delhi Police ACP Manasvi Vashisht Suspended: कड़कड़डूमा कोर्ट विवाद और पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्... Tap and Pay Debit Credit Card Security: क्या जेब में रखे कार्ड से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए कैसे... Indian Navy Rescue Operation Arabian Sea: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम, सोमालियाई लुटे...
देश

हरियाणा में युवती के प्यार में 81 वर्षीय बुजुर्ग गंवा बैठा लाखों रुपये, पोते ने दर्ज कराया मामला

बुजुर्ग को इंटरनेट मीडिया पर एक युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवती ने फरीदाबाद के रहने वाले बुजुर्ग को 12 लाख रुपये से अधिक चूना लगाया। बुजुर्ग के पोते ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है।

फरीदाबाद [प्रवीन कौशिक]। फेसबुक पर 81 वर्षीय बुजुर्ग से दोस्ती कर एक विदेशी युवती ने पार्सल भेजने के नाम पर 12.74 लाख रुपये ठग लिए। बुजुर्ग के पोते की शिकायत पर साइबर थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-16ए बुजुर्ग अपने परिवार संग रहते हैं।

पोते ने दर्ज कराया मुकदमा

बुजुर्ग के पोते ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2022 में नीदरलैंड की एक युवती ने फेसबुक पर उनके दादा से दोस्ती कर ली। उसने अपने आपको डाक्टर बताया था। जनवरी में युवती का उनके दादा के पास मैसेज आया। मैसेज में बताया कि उसकी माता का जन्मदिन है और इसी खुशी में वह बुजुर्ग के लिए नीदरलैंड से पार्सल भेज रही है। उनके दादा ने इस बारे में उन्हें बताया। उन्हाेंने युवती को पार्सल भेजने से मना कर दिया। इस पर युवती ने मैसेज से बताया कि वह पार्सल डिस्पैच कर चुकी है।

27 जनवरी को दादा के पास युवती ने मैसेज कर बताया कि पार्सल नीदरलैंड की एंबेंसी पहुंच गया है। कस्टम क्लीरेंस के लिए साढ़े 15 हजार रुपये ट्रांसफर करने होंगे। उनके दादा ने ये रुपये युवती द्वारा बताए गए अकाउंट में भेज दिए। अगले दिन फिर से मैसेज कर 24 हजार और 18 हजार 725 रुपये करेंसी कन्वर्जन के नाम पर ट्रांसफर करा लिए।

युवती ने मैसेज से यह भी बताया कि उसने पार्सल में 50 हजार डालर भेजे हैं, जिन्हें वह दान करना चाहती है। उनके दादा ने इतनी रकम स्वीकार करने से इनकार किया। इसके बाद युवती ने बताया कि पार्सल वापस मंगाया जा रहा है। 11 फरवरी को युवती ने उनके दादा से कहा कि वह अपने आफिशियल टूर पर भारत आई हुई है, उसका यहां कार्ड नहीं चल रहा है और उसके पास पैसे भी नहीं हैं। उनके दादा ने युवती के पास कुछ रकम भेज दी। इसके बाद उसने कई तरह के बहाने बनाकर रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। युवती की इन हरकतों पर उन्हें शक हो गया। 7 मार्च को युवती के बारे में सच्चाई पता चली।

इसके बाद उन्होंने दादा से युवती को एक भी रुपये ट्रांसफर न करने के लिए कहा। 8 मार्च को युवती का दादा के पास मैसेज आया कि वह अपने देश लौट रही है। इस तरह से बुजुर्ग से युवती ने 12 लाख 74 हजार 475 रुपये ठग लिए। उनके दादा ने अपनी बुजुर्गावस्था के लिए यह सेविंग की हुई थी। इस तरह हुई धोखाधड़ी से दादा काफी आहत हैं। उन्होंने पुलिस ने आरोपित महिला को पकड़ने की गुहार लगाई है। नीदरलैंड की युवती द्वारा बताए गए अकाउंट त्रिपुरा निवासी भानुमति और तकहुसा के हैं।

Related Articles

Back to top button