ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

कंगना रणौत ने लोगों से की ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने की अपील

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस फिल्म में 1990 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया है, जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। देशभर में इस फिल्म की तारीफ हो रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी इस फिल्म का जमकर सपोर्ट  कर रही हैं। वहीं, अब कंगना ने ये फिल्म देख भी ली है। इस फिल्म को देखने के बाद कंगना रणौत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने लोगों से इस फिल्म को देखने की गुजारिश करते हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन और मुस्लिम आबादी पर कमेंट कर दिया है।

कंगना रणौत ने बीती रात अपने परिवार के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी। इसके बाद अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश कर रही हैं। इस वीडियो में कंगना रणौत ने कहा, ‘नमस्कार दोस्तों.. कल रात को मैंने और मेरे परिवार ने फिल्म द कश्मीरी फाइल्स देखी। सबसे पहले तो विवेक अग्निहोत्री जी आप धन्य हैं। आपकी पूरी टीम धन्य है। आपने इस फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से देश को जो दिया है। जिस तरह से आपने हम सबको गर्वित किया है। फिल्म इंडस्ट्री सदैव ही आपकी आभारी रहेगी। आपने कई दशकों में किए गए हमारे सारे पाप भी धो दिए हैं। मैं सबकी तरफ से आपका शुक्रिया अदा करती हूं।’

इससे पहले कंगना रणौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ कंगना ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया था।विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म महज 14 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने महज चार दिनों में कुल 43.15-45.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी ऐसे ही कमाई करेगी।

Related Articles

Back to top button