ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
व्यापार

आधार हाउसिंग फाइनेंस सहित इन बड़ी कंपनियों को IPO के लिए मिली सेबी की मंजूरी, जानें डीटेल्स

Aadhar Housing Finance IPO News: कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है.

Aadhar Housing Finance IPO News:  ब्लैकस्टोन बैक्‍ड आधार हाउसिंग फाइनेंस 7300 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तरफ एक कदम और आगे बढ़ा दिया है. कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है. आधार हाउसिंग फाइनेंस सहित कुछ और कंपनियों को भी सेबी ने आईपीओ के लिए मंजूरी दे दी है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आधार हाउसिंग फाइनेंस, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और लैंडमार्क कार्स सहित पांच कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है. आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी पाने वाली अन्य कंपनियां बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल और किड्स क्लिनिक इंडिया हैं.

पिछले साल किया था आईपीओ के लिए आवेदन

इन कंपनियों ने जनवरी, 2021 से फरवरी, 2022 के बीच सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए आवेदन किया था और उन्हें 2-5 मई के दौरान मंजूरी मिली.आधार हाउसिंग आईपीओ के जरिये 7,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस की आईपीओ के तहत 2,000 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 5.95 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश लाने की योजना है.

जानिए क्या है कंपनियों की तैयारी

ऑटोमोबाइल डीलरशिप श्रृंखला लैंडमार्क कार्स का आईपीओ 762 करोड़ रुपये का होगा. किड्स क्लिनिक इंडिया आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और 1,32,93,514 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश ला सकती है. बीकाजी इंटरनेशनल सार्वजनिक निर्गम के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। पांचों कंपनियों के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे.

Related Articles

Back to top button