ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
विदेश

पुतिन के खिलाफ युद्ध अपराधों की जांच कराने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट से पारित

यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने परोक्ष रूप से रूसी नेतृत्‍व पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सीनेट ने युद्ध अपराधों को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके प्रशासन की जांच कराने वाले एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं रूसी हमलों को देखते हुए मारियुपोल से लोगों का पलायन जारी है। करीब 20 हजार लोगों ने मानवीय गलियारे के जरिए मारियुपोल छोड़ दिया है।

वहीं अमेरिकी स‍ीनेट की ओर से पारित प्रस्‍ताव में कहा गया है कि सीनेट पुतिन के निर्देश पर रूसी सेनाओं की ओर से किए जा रहे युद्ध अपराधों की कड़ी निंदा करती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालतों को युद्ध अपराधों के लिए पुतिन और रूसी नेताओं की जांच कराने के लिए प्रेरित करता है। इस प्रस्‍ताव पर दोनों दलों के सांसदों ने मुहर लगाई। सीनेट की ओर से इस प्रस्ताव को मंगलवार को निर्विरोध पारित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button