ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
खेल

राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्‍च की नीले और गुलाबी रंग की जर्सी 

आईपीएल-2022 की शुरुआत कुछ ही दिनों में हो जाएगी। लीग के अगले सीजन का पहला मैच 26 मार्च को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। सीजन की शुरुआत से पहले टीमों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लगभग सभी टीमों ने मैदान पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैदान के बाहर भी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियां करने में व्यस्त। टीमें अपनी जर्सियां लॉन्च कर रही हैं। बीते दो दिन में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात टाइटंस ने अपनी जर्सी लॉन्च की थीं और अब मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी जर्सी लॉन्च की है। राजस्थान की जर्सी नीले और गुलाबी रंग की है। जर्सी सामने से गुलाबी है जिस पर धारिया हैं।जर्सी की बाजुएं नीले रंग की हैं।

राजस्थान ने नए अंदाज में अपनी जर्सी लॉन्च किया है। राजस्थान ने अपने ट्विटर पर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है और नई जर्सी के बारे में बताया है। राजस्थान ने एक वीडियो लॉन्च किया है जिसमें एक डिलेवरी बॉय सवाई मान सिंह स्टेडियम में अभ्यास कर रहे संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को जर्सी का पार्सल देता है।वीडियो की शुरुआत में ये बाइकर पार्सल लेता है और पूरे जयपुर की परिक्रमा करते हुए स्टेडियम पहुंचता है। स्टेडियम का गेट बंद होने वाला होता लेकिन ये बाइकर फिर भी स्टेडियम में दाखिल हो जाता है और फिर काफी ऊपर से बाइक को नीचे कूदा देता है और फिर पार्सल निकाल कर कप्तान संजू को देता है।ये बाइकर कोई और नहीं बल्कि मशहूर स्टंटमैन रॉबी मैडिसन हैं।

Related Articles

Back to top button