ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

MP में 10वीं की छात्रा के साथ कथित बाबा ने किया रेप, तंत्र-मंत्र के नाम पर पिछले 6 महीने से कर रहा था दुष्कर्म, यूपी का रहने वाला है आरोपी

 भोपाल। 10वीं की छात्रा के साथ रेप: एमपी में ढोंगी बाबा द्वारा मासूम बच्चियों के साथ रेप का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रीवा के राज निवास में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले का अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और ढोंगी बाबा द्वारा रेप का मामला सामने आया है। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है। यहां निहाल बेग उर्फ मिर्जा बाबा तंत्र-मंत्र के नाम पर पिछले 6 महीने से रेप कर रहा था। पीड़िता 10वीं की छात्रा है। ढोंगी बाबा पारिवारिक परेशानियां दूर करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप कर रहा था। मामला उजागर होने के बाद परिजनों ने थाने में ढोंगी बाबा के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पूरा मामला भोपाल की अरेरा कॉलोनी का है। भोपाल के जहांगीराबाद में उत्तर प्रदेश के जालौन जिला का रहने वाला ढोंगी ‘बाबा मिर्जा’ रहता है। आरोपी ने परिवार पर आई मुसीबतों को दूर करने का झांसा दिया था। आरोपी परेशानियां दूर करने का लालच देकर परिवार के सदस्यों को अलग-अलग बुलाता था।

उसने बच्ची को प्रार्थना के बहाने बुलाया और कमरे में बंद कर गलत काम किया। इसके बाद वह लगातार उसे शिकार बनाता रहा। वो उससे कहता था कि मेरा कहना मानोगी तो घर में तरक्की आएगी। इस दौरान घर में तरक्की की उम्मीद में बच्ची सबकुछ सहती रही। ढोंगी बाबा ने 6 महीने तक कई बार नाबालिग के सााथ रेप किया।

हफ्ते में दो बार प्रार्थना कराने आता

सप्ताह में दो बार वह इस तरह की प्रार्थनाएं कराता था। इसी बीच किशोरी के साथ उसने गलत काम किया। आरोपी उसका दैहिक शोषण करने लगा। आरोपी मिर्जा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना की जानकारी लगने के बाद यूपी भागने की फिराक में था।

इस तरह हटा राज से पर्दा

करीब 6 महीने बीतने के बाद जब ढोंगी बाबा ने पीड़िता के पिता से कहा कि आपकी परेशानियां दूर हो गई है अब आने की जरूरत नहीं है। ये जानकारी पीड़िता के पिता ने घर के सदस्यों को दी। ये सुनती ही पीड़िता ने कहा कि अच्छा हुआ अब बाबा के पास नहीं जाना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों ने नाबालिग ने इस तरह बोलने का कारण पूछा तो पीड़िता ने सारी कहानी बताई। इसके बाद पिता ने हबीबगंज थाने में बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

Back to top button