ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
टेक्नोलॉजी

YouTube पर शॉर्ट्स, वीडियो बनाना होगा आसान, AI टूल से मिलेगी डबिंग और टेक्स्ट फीचर

सोशल मीडिया और यूट्यूब टीवी और सिनेमा को कड़ी टक्कर दे रहा है. इसकेलिएसस्ता इंटरनेट और सोशल मीडिया और यूट्यूब के लगातार नए-नए फीचर्स के आने की वजह से संभव हुआ है. इसी के चलते बहुत से लोग सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अब मनोरंजन करते हैं. जिसके चलते सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वीडियो क्रिएटर की बाढ़ आ गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब क्रिएटर्स के यूज को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स एडऑन कर रहे हैं. इसी क्रम में अब यूट्यूब ने वीडियो क्रिएटर्स के लिए AI टूल जोड़ने का अनाउंसमेंट किया है.

यूट्यूब का नया AI टूल

गूगल का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स ला रहा है. दरअसल यूट्यूब पर अब नए एआई टूल्स दस्तक देने जा रहे हैं. इन टूल्स की मदद से यूजर्स को वीडियो और थंबनेल बनाने में आसानी होगी. साथ ही यूजर्स अपने वीडियो को बड़ी ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए ऑटोमैटिक डबिंग का उपयोग भी कर सकेंगे. वहीं नए टूल्स की मदद से क्रिएटर्स को आइडिया जनरेट करने में भी मदद मिलेगी.

वीइओ टूल की मदद से क्रिएटर्स को वीडियो बनाने के लिए रियलिस्टिक बैकग्राउंड मिलेगा. इस टूल की मदद से यूजर्स को इटेक्स्ट लिखते ही इमेज मिल जाएंगी. इन इमेजेस से 6 सेकंड के शॉर्ट बनाए जा सकेंगे. इसके साथ ही छोटे व मध्यम यूजर्स को अतिरिक्त कमाई के विकल्प भी दिए जाएंगे. हाइप नामक फीचर के जरिए वीडियो देखने वाले यूजर्स वीडियों पर वोट कर सकेंगे.

कब आएगा यूट्यूब का AI टूल

यूट्यूब ने फिलहाल अभी तक साफ नहीं किया है कि उसका नया AI टूल कब तक एडऑन होगा और ये केवल प्रीमियम मेंबर्स के लिए होगा या फिर सभी के लिए होगा. लेकिन जानकारों का मानना है कि यूट्यूब का ये AI टूल अगले साल की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button