ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

नवजोत सिंह सिद्धू ने साधा निशाना, ट्विटर पर लिखा- हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे

चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू कोटकपूरा गोली कांड को लेकर हाई कोर्ट द्वारा एसआइटी की रिपोर्ट खारिज किए जाने के बाद खासे आक्रामक हो गए हैं। सिद्धू ने एक बार फिर ट्वीट कर निशाना साधा है। सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे।’ साथ ही उन्होंने लिखा है कि यह सरकार या पार्टी की नाकामी नहीं है, बल्कि एक आदमी है जिसने दोषियों से हाथ मिला रखा है।

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह एक आदमी किसे बता रहे है। सिद्धू ने यह ट्वीट तब किया है जब एक दिन पहले ही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम के प्रमुख सदस्य रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि सरकार के निर्देशों के बावजूद कोटकपूरा गोलीकांड जैसे संवेदनशील मुद्दे पर एडवोकेट जनरल अतुल नंदा एक बार भी पेश नहीं हुए। बल्कि हर पेशी से पहले वह मेडिकल लीव पर चले गए।

कुंवर ने कहा था कि दो साल मेहनत के बाद हमारी टीम ने जो चालान पेश किया, उसके तथ्यों में खामियां निकालने की बजाय बचाव पक्ष के वकील चालान पर एक ही अफसर के हस्ताक्षर को लेकर बहस कर रहे थे। जब हाई कोर्ट का फैसला आया तो एजी को बड़ी खुशी थी यह फैसला सुनाते हुए।

हालांकि सिद्धू ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह व्यक्ति कौन है जो दोषियों के साथ हाथ मिलाया हुआ है। हालांकि सिद्धू ने सरकार और पार्टी को नाकामी से दूर रखा है। सिद्धू इन दिनों मझे हुए राजनेता की तरह अपनी ही सरकार की नाकामियों पर चोट कर रहे हैंं। फिलहाल इस बार वह सीधे-सीधे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नहीं टकरा रहे हैं जैसा कि 2019 में देखने को मिला था।

Related Articles

Back to top button