ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
बिहार

झारखंड में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों में नारेबाजी को लेकर भिड़ंत हो गई। बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा और कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन पर उनके स्वागत के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे। एयरपोर्ट पर ये हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के काफी समझाने पर मामला शांत हुआ।

रविवार को झारखंड के रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा दिल्ली से झारखंड लौट रहे थे। जब वे रांची में एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे। उसी समय कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रांची पहुंचने वाले थे। उनके स्वागत के लिए भी कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। नारेबाजी के दौरान जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी-और मोदी का नारा लगाया, तभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। काफी देर हंगामे के बाद दोनों पक्षों के लोग शांत हुए।

Related Articles

Back to top button