ब्रेकिंग
Biplab Kumar Deb Wedding: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब कुमार देब ने की दूसरी शादी; एक्ट्रेस त्रिवेणी ... Nasha Mukt Bharat Abhiyan: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों च... Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री ... Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से य... Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गं... Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक ... Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-...
धार्मिक

तुलसी के इन उपायों से दूर होगी आपकी हर परेशानी, घर में बनी रहेगी सुख और समृद्धि

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना गया है। तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। भगवान विष्णु की पूजा की पूजा में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि तुलसी पत्र के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है। बिना तुलसी के श्री हरि को भोग नहीं लगता। साथ ही इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी होते हैं। कहते हैं जहां तुलसी के पौधा होता है वहां नकारात्मक उर्जा नहीं होती है। कहा जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। तुलसी की पूजा से घर में सुख-शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तुलसी का इस्तेमाल किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में….व्यापार में तरक्की व्यापार में हो रहे नुकसान से परेशान हैं, तो हर शुक्रवार स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे को कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद किसी मिष्ठान का भोग लगाएं और बचे हुए प्रसाद को सुहागिन स्त्री को दान कर दें। माना जाता है धीरे-धीरे व्यापार का नुकसान कम होने लगता है।कन्या विवाह के लिए अगर किसी लड़की के विवाह में देरी हो रही है, तो उस लड़की को रोजाना तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए। साथ ही तुलसी के सामने मनचाहे वर की कामना कहनी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।

वास्तुदोष दूर करने के लिए वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी सकारात्मक उर्जा देने का काम करता है। घर के दक्षिण पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और उसके नियमित रूप से जल दें और घी का दीप जलाएं। इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक उर्जा दूर हो जाएगी और गृह- क्लेश से भी छुटकारा मिलेगा।

मनोकामना के लिए एक पीतल के लोटे में 4 से 5 तुलसी की पत्तियां डालकर करीब 24 घंटे के लिए छोड़ दें। अगले दिन स्नान आदि करने के बाद इस जल को अपने घर के प्रवेश द्वार पर छिड़के दें। साथ ही घर के अन्य हिस्सों में भी इसे छिड़कें। इससे नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है। साथ ही आपकी मनोकामना भी पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button