ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
टेक्नोलॉजी

अनलिमिटेड कॉलिंग भी, फ्री नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और प्राइम वीडियो वाले सबसे सस्ते प्लान, नहीं होगी डेटा की चिंता

रिलायंस जियो  यूजर्स को किफायती दामों में एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर करता है। कंपनी के पास प्रीपेड के अलावा कई जबर्दस्त पोस्टपेड प्लान भी दे रहा है। यूजर्स के लिए कंपनी के पोर्टफोलियो में एक बेहद सस्ता पोस्टपेड प्लान भी शामिल है। 399 रुपये के इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए खूब सारा डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको फ्री कॉलिंग के साथ अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

कंपनी इस प्लान में अपने यूजर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए 75जीबी डेटा दे रही है। प्लान 200जीबी तक के डेटा रोलओवर बेनिफिट के साथ आता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको हर 1जीबी डेटा के लिए 10 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। कंपनी के इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

कंपनी 599 रुपये का भी एक पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान में आपको टोटल 100जीबी डेटा मिलेगा। एक अडिशनल सिम के साथ आने वाले इस प्लान में आपको 200जीबी तक का डेटा रोलओवर बेनिफिट भी मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस से लैस इस प्लान में कंपनी नेटफ्लिक्, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।

जियो के 799 रुपये वाले प्लान में भी आपको नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 150जीबी डेटा दिया जा रहा है। 2 अडिशनल सिम कार्ड के साथ आने वाले इस प्लान में भी आपको 200जीबी डेटा रोलओवर बेनिफिट और किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंह मिलेगी।

Related Articles

Back to top button