ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

जयाप्रदा के बारे में क्‍या बोले थे आजम खां के करीबी अजहर खां, दर्ज हो गई थी एफआईआर

मुरादाबाद।  लोकसभा चुनाव 2019 में रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर आजम खां थे तो उनके विरोध में भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री जयाप्रदा थीं। आजम खां पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे, जबकि जयाप्रदा रामपुर सीट से ही दो बार सांसद बन चुकी थीं। उनको सांसद बनवाने में आजम खां का बड़ा हाथ था। क्योंकि उस समय जयाप्रदा समाजवादी पार्टी में थीं और आजम खां उनके लिए प्रचार कर रहे थे। लेकिन इस चुनाव में दोनों प्रतिद्वंद्वी हो गए थे। आजम खां ने इस चुनाव में जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बने थे।

मुरादाबाद के मुस्लिम इंटर कालेज में आजम खांं के स्वागत के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था। 30 जून 2019 को हुए समारोह में मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन ने जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। उनके लिए तवायफ शब्द का प्रयोग करते हुए कई बातें कहीं थीं। इसका आडियो वायरल हुआ तो थाना कटघर में रामपुर व मुरादाबाद सांसद समेत सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजहर खां भी शामिल थे।  मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने की थी। प्रकरण में क्राइम ब्रांच एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां भी जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी कर चुके थे। एक सभा के दौरान आजम खां ने जनता को संबोधित करते हुए यहां तक कह दिया था कि आप लोगों ने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में ही पहचान गया कि…खाकी रंग का है। इस मामले में भी आजम खां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान में आजम खां सीतापुर जेल में बंद हैं और हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने दसवीं बार रामपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button