ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

राजनीति से लेकर करियर तक भगवंत मान का रहा है ये ‘लकी नंबर’, जानिए क्या है 16 नंबर का कनेक्शन

Bhagwant Mann Oath Ceremony भगवंत मान ने पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ 16 मार्च को ली है। लाेगाें काे उम्मीद है कि मान अब सियासत में नया इतिहास रचेंगे। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिकार्ड 92 सीटाें पर जीत दर्ज की थी।

जागरण संवाददाता, बरनाला। Bhagwant Mann Oath Ceremony: प्रसिद्ध कामेडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले भगवंत मान 16 नंबर को लक्की मानते हैं। यदि उनके कामेडियन करियर की बात करें तो उसकी शुरुआत भी उन्होंने 16 मई 1992 को अपनी पहली फिल्म रिलीज की थी। अपनी दूसरी कामेडी फिल्म ‘कुल्फी गर्मा-गर्म’ भी 16 दिसंबर 1992 को रिलीज की थी। जिसने भगवंत सिंह मान को एक प्रसिद्ध कामेडियन बना दिया था। अपने सियासी सफर के दौरान भगवंत मान पहली बार सांसद भी 16 मई 2014 में चुने गए थे।

कामेडी व फिल्मी सफर से बुलंदियों तक पहुंचे मान

इसके साथ ही अब भगवंत मान ने पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर 16वीं विधानसभा में शपथ भी 16 मार्च को ही ली है। सभी को उम्मीद है कि जिस तरह भगवंत मान ने अपने कामेडियन व फिल्मी सफर को बुलंदियों तक पहुंचा लोगों का मनोरंजन किया। उसी तरह अब राजनीति के शिखर पर पहुंच पंजाब का सीएम बनने के बाद लोगों की दुख तकलीफें दूर कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएंगे। शपथ समाराेह के लिए संगरूर और बरनाला जिलाें से हजाराें की तादाद में कार्यकर्त्ता और लाेग पहुंचे थे।

पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावाें में आम आदमी पार्टी ने रिकार्ड 92 सीटाें पर जीत दर्ज की थी। संगरूर जिले के हल्का धूरी से भगवंत मान ने 50 हजार से ज्यादा वाेटाें से जीत दर्ज की थी। भगवंत मान के सीएम बनने के बाद अब 17 मार्च को विधानसभा सत्र के दौरान सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 19 मार्च को कैबिनेट मंत्रियों को राजभवन में बनाए गए गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंधी राजभवन को मौखिक तौर पर सूचित कर दिया गया है। हालांकि इसका समय अभी तय नहीं हुआ है। गुरु नानक आडिटोरियम में होने वाला यह पहला समारोह है, जिसका हाल ही में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उद्घाटन किया था।

Related Articles

Back to top button