ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
देश

रेलवे में दक्षिण भारत के लोगों को नौकरी नहीं मिलती है:कनिमोझी

नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को लोकसभा में रेलवे मंत्रालय के अनुदानों की मांग पर देर रात 11 बजे तक इस मुद्दे पर चर्चा जारी रही। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर रेलवे को अक्षम तरीके से चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार धन के आवंटन को लेकर बाजीगरी कर रही है। वहीं, डीएमके सांसद कनिमोझी ने रेलवे में खाली पदों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि रेलवे में दक्षिण भारत के लोगों को नौकरी नहीं मिलती है, ऐसा लगता है उन्हें इससे दूर रखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की कि अगले वर्ष तक 100 प्रतिशत विद्युतीकरण कैसे हो सकता है, जबकि यह वर्तमान में 73 प्रतिशत है।
इसके अलावा लोकसभा में चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद ने प्लेटफार्म टिकट को 50 रुपये से कम करने की मांग की। बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों और निजीकरण के साथ रेलवे अब आम आदमी का परिवहन नहीं है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल यूक्रेन मामले पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार ने चुनौतियों के बावजूद 22,500 भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर आपरेशन गंगा चलाया गया। इस आपरेशन के तहत यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष की स्थिति के दौरान चुनौतीपूर्ण निकासी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों को निकाला गया है। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल तक चलेगा। पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चला था।

Related Articles

Back to top button