ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस डरी सहमी, सरकार के संग, विधानसभा कार्यवाही स्थगित कराने में भूमिका पर सवाल

भोपाल  मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट बिना चर्चा के ही पारित कराकर कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने पर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सदन के बाहर बयान दिया कि नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हीप डॉ. गोविंद सिंह की सहमति के बाद सत्र को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया है जिसे कांग्रेस के कुछ नेता दबी जुबान से सच बता रहे हैं। मगर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने इसे गलत बताया है और कहा कि कमलनाथ ने सत्र को छोटा बताते हुए पत्र लिखा था तो वे कैसे ऐसे सत्र समाप्ति पर सहमति दे सकते हैं।

कांग्रेस में पांच राज्यों में खराब प्रदर्शन से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में हाहाकार मचा है जिसकी परछायीं मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व को भी कुछ चुनौती मिलने की संभावना दिखाई देने लगी है। आज बजट सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस की सहमति को लेकर सत्ता पक्ष ने कांग्रेस की आंतरिक कलह को उजागर कर दिया है। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और चीफ व्हीप डॉ. गोविंद सिंह की सहमति का बयान देकर इसमें घी डालने का काम किया है।

सज्जन वर्मा ने गोविंद सिंह पर किया हमला

कमलनाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि डॉ. गोविंद सिंह गलत हैं क्योंकि कमलनाथ सत्र समाप्ति के लिए ऐसी सहमति नहीं दे सकते। कमलनाथ ने सत्र छोटा होने का  पत्र लिखा था और अब वे बजट पर चर्चा के बिना कैसे सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने पर सहमति दे सकते हैं।  वर्मा ने कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है। बजट जिस दिन पेश हुआ था उस दिन भी जल्दी स्थगित कर दी गई थी और उस दिन के पांच घंटे समायोजित किए जाने थे लेकिन साजिश कर सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

जीतू पटवारी ने कहा संसदीय कार्यमंत्री की गलती बयान

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की सहमति के संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा से भागती है। सदन की ताकत नेता प्रतिपक्ष होता है और वे सात दिन सत्र को बढ़ाए जाने का पत्र लिखने के बाद पहले खत्म करने पर सहमति क्यों देंगे। वहीं, सत्र को स्थगित करने  में कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हीप डॉ. गोविंद सिंह की सहमति पर जब उनसे चर्चा करने का प्रयास किया गया तो एक बार उनका मोबाइल बंद मिला और दूसरी बार किसी स्टाफ मेम्बर ने उठाकर एक घंटे बाद बात होने की जवाब दिया।

Related Articles

Back to top button