ब्रेकिंग
रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर
मध्यप्रदेश

झाबुआ के मेघनगर में युवतियों के साथ मारपीट करने वाले 7 आरोपित गिरफ्तार

झाबुआ।   पिछले दिनों आलीराजपुर जिले के वालपुर युवतियों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार देर शाम से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में कुछ युवा हाट-बाजार में युवतियों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने विडियो का संज्ञान लेते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वीडियो मेघनगर भगोरिया का बताया जा रहा है।

शनिवार को मेघनगर में भगोरिया भराया था। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा युवतियों के साथ मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद मारपीट कर रहे युवकों को खोज निकाला। पुलिस ने इस कार्य के अलग-अलग टीम बनाई और वीडियो को गांव के तड़वी पटेल को दिखाया। पुलिस को पता चला की युवतियां अंतरवेलिया क्षेत्र की रहने वाली है। युवतियों से चर्चा कर पुलिस ने मामला मेघनगर थाने पर दर्ज करवाया। युवतियों ने पुलिस को बताया कि भगोरिया के दिन शाम 4 बजे मेघनगर बस स्टैंड के पीछे 6-7 लड़के उनके पीछे चल रहे थे। एक लड़के ने एक लड़की के कंधे पर हाथ रख दिया। जब लड़की ने इस पर आपत्ति जताई तो मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी।

सात आरोपित गिरफ्तार

पुलिस अधिक्षक आसुतोष गुप्ता ने बताया कि एक लड़की ने आरोपित संजय बारिया नाम के लड़के की जानकारी दी थी। जब संजय की पुलिस टीम ने तलाश की तो पता चला कि वो सातबिल्ली गांव का रहने वाला है, पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर संजय ने बताया कि 6 अन्य लड़के अनिल, आंजु, दिनेश, शंकर, व दो अन्य बाल अपचारी के द्वारा कंधे पर हाथ रखने की बात को लेकर मारपीट की गई थी। पुलिस ने अनिल, आंजु, दिनेश व शंकर सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button