ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

सोनिया गांधी को अपने हाथ में ले लेनी चाहिए कांग्रेस की कमांड: वीरप्पा मोईली 

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार पर मंथन जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोईली ने कहा कि सोनिया गांधी को पार्टी का फुल कंट्रोल अपने हाथ में ले लेना चाहिए। वीरप्पा मोईली ने कहा कि सोनिया गांधी के पास फ्री हेंड होना चाहिए ताकि वो अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने वाले नेताओं को बदल सकें और पार्टी को ट्वीट कल्चर और सोशल मीडिया प्रोपेगेंडा से निकाल सकें। मोईली ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अवसरवादी लोगों से घिर गई है वहीं पार्टी के भरोसेमंद लोग छिटक गए हैं साइडलाइन कर दिए गए हैं। वीरप्पा मोईली ने कहा कि पांच राज्यों में मिली हार पर पार्टी को जरूर मंथन करना चाहिए लेकिन किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मोईली ने कहा कि किसी भी कांग्रेसी नेता या कार्यकर्ता को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है क्योंकि आज देश को उनकी जरूरत है। गौरतलब है कि वीरप्पा मोईली उन 23 नेताओं में से एक हैं जिन्होंने पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के लिए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। हालांकि बाद में उन्होंने जी-23 से खुद को अलग करते हुए कहा था कि उनकी मंशा कभी भी पार्टी के टॉप लीडरशिप पर सवाल उठाने की नहीं थी। वीरप्पा मोईली ने ये भी कहा कि पांच राज्यों में मिली हार के बाद जिस तरह पार्टी के कुछ नेता मीडिया में कांग्रेस पार्टी के पतन को लेकर बात कर रहे हैं उसे देखकर उन्हें चिंता हो रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस ने हार पर आत्मचिंतन करने के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई थी। पहले खबर आई कि सोनिया गांधी ने बैठक में कहा है कि वो, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस्तीफा देने को तैयार हैं लेकिन बाद में ये खबर गलत साबित हुई।

Related Articles

Back to top button