ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर MP के मुख्यमंत्री शिवराज बोले- सच्चाई सभी को देखनी चाहिए

भोपाल।    हर कोई शांत था। हर कोई नि:शब्द था। यहां जिनके भी चेहरे पर नजर पड़ती, लाल हो चुकी आंसुओं से भरी आंखें दिखतीं।जिनसे भी बात करने की कोशिश होती, उनका गला रौंधा हुआ-सा महसूस होता। कोई जेब से रूमाल निकाल आंसू पोंछता, तो कोई साड़ी के पल्लू से चेहरा ठीक करता। यह भावुक कर देने वाली नजारा था ड्राइव इन सिनेमा का। जहां ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए राजधानी के कई गणमान्य नागरिक पहुंचे थे।

कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार के दर्द को बयां करती फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने वालों की सूची में बुधवार को कुछ और नाम जुड़ गए। इनमें सबसे प्रमुख नाम था मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। इन्होंने लेक व्यू भोपाल स्थित ड्राइव- इन-सिनेमा में रात आठ बजे परिवार के साथ फिल्म देखी। उनके साथ मंत्री, विधायक और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चाई सबको देखना चाहिए। जो नहीं देख रहे वो जान-बुझकर आंखों पर पट्टी बांधना चाहते हैं। जो देश ने भुगता है, हमारे बेटे-बेटियों ने भुगता है, उसे जानना जरूरी है। ये हम सब का फर्ज है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 समाप्त हुई है। अन्य बदलाव कश्मीर में आ रहे हैं। आशा और विश्वास जगा है।

Related Articles

Back to top button