ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

पांढुर्णा के सौंसर में 3000 एकड़ जमीन पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, लंबे समय से काम शुरू न होने पर मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

पांढुर्णा: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले अंतर्गत सौंसर के समीप स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) स्थापित करने के लिए लगभग 3,000 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन संबंधित कंपनी द्वारा अब तक वहां किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस गंभीर स्थिति पर संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत अब इस भूमि पर स्वयं औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात, युवाओं के रोजगार के लिए उद्योग लगाने का किया था आग्रह

गौरतलब है कि विगत दिनों अपने भोपाल प्रवास के दौरान क्षेत्रीय सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सौंसर में ‘मेसर्स छिंदवाड़ा प्लस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ को आवंटित की गई इस विशाल भूमि के संबंध में विस्तार से चर्चा की थी। सांसद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया था कि संबंधित कंपनी को भूमि आवंटित हुए लंबा समय बीत जाने के बावजूद वहां अभी तक कोई भी उद्योग प्रारंभ नहीं हो सका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि इस भूमि पर शीघ्र अति शीघ्र उद्योगों की स्थापना सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

मुख्य सचिव और एमएसएमई मंत्री को भी सौंपा था पत्र, सीएम ने दिया था हर संभव सहयोग का भरोसा

उस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांसद बंटी विवेक साहू को क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया था। इसके अतिरिक्त, सांसद साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप तथा विभाग के प्रमुख सचिव से भी मुलाकात की थी और सौंसर क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए औपचारिक पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button