ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
छत्तीसगढ़

सांसद रामविचार नेताम ने संसद में उठाया अंबिकापुर से रेनुकूट, कोरबा रेल लाइन विस्तार का मुद्दा, बताया छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों के लिए भी होगा वरदान

रायपुर। राज्य सभा सांसद एवं पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम ने संसद में अंबिकापुर से रेनुकूट, कोरबा रेल लाइन विस्तार योजना प्रस्तुत किया. नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर को रेनुकूट व कोरबा रेल लाइन के माध्यम से जोड़ा जाना है. इस परियोजना के लिए तीन सर्वेक्षण पूर्ण हो चुके हैं, इस रेल मार्ग को जोड़ने की मांग लगातार सरगुजावासियों की रही है. यह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों के लिए भी वरदान साबित होगा.

इस रेल लाइन के विस्तार से सरगुजावासियों का छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखण्ड, महाराष्ट्र तक रेल लाइन से सीधी पहुंच हो जाएगी. अंबिकापुर से रेनुकुट चौपन होते हुए इलाहाबाद, बनारस व राजधानी दिल्ली तक मुख्य मार्ग से जुडाव के साथ साथ बनारस होते हुए बिहार व पूर्वोतर भारत तक पहुच हो सकेगी. वहीं दूसरी और कोरबा, बिलासपुर होते हुए ओडिशा, महाराष्ट्र तक सीधी पहुंच होगी.

नेताम ने सदन को बताया कि इस परियोजना के विस्तार से सरगुजा संभाग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार के मुख्य केन्द्रों से जुड़ने का फायदा मिलेगा, जिससे लोगों को एम्स, बीएचयू, अपोलो, पीजीआई की सुविधा मिल पाएगी. इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में तैयारी कर रहे उच्च शिक्षा के छात्रों को भी अत्यधिक लाभ होगा.

सरगुजा संभाग में प्रचुर मात्र में प्राकृतिक खनिज कोयला व बाक्साईट मौजूद है.औद्योगिक केंद्र व प्लांट में यहाँ से खनिज सड़क मार्ग से भेजा जाता है, किन्तु रेल विस्तार होने से कम खर्च व कम समय में परिवहन की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही धार्मिक सांस्कृतिक व पर्यटन केन्द्रों का भी जुड़ाव होगा. नेताम ने सदन के माध्यम से केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि सरगुजा संभागवासियों के विकास को ध्यान में रखते हुए इस रेलवे विस्तार योजना को जल्द से जल्द स्वीकृत कराया जाए.

Related Articles

Back to top button