ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

चीन में बारिश की आफत, 7 लाेगाें की मौत, 24 लापता

चेंगदुः चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन प्रांत के आबा तिबेतान और किआंग स्वायत्तशासी इलाके में भारी बारिश के कारण 7 लोगों की मौत हो गई तथा 24 अन्य लापता हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो के मुताबिक इस प्रांत में मंगलवार की देर शाम तक हुई भारी बारिश से 17 शहर प्रभावित हुए और इसके कारण कम से कम 6 लोग घायल हो गए जिनमें 3 की हालत गंभीर है। इस दौरान भारी बारिश के कारण भूस्खलन से प्रभावित वेंचुआन काउंटी से 34 हजार से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसके अलावा 13 हजार और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। वेनचुआन के वोलोंग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में फंसे 12 हजार से अधिक पर्यटकों को निकालने के प्रयास में स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है। इस बीच बारिश से बुरी तरह प्रभावित वोलोंग के जेंग्डा शहर में बुधवार तड़के बिजली आपूर्ति और आपातकालीन संचार सेवाएं बहाल कर दी गईं हैं, जबकि पेयजल आपूर्ति अभी भी बाधित है। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button