ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

द कश्मीर फाइल्स देखकर रोने लगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

नई दिल्ली।  1990 में कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार को दर्शाती फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पीएम मोदी की ओर से भी इसकी तारीफ की गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी यह फिल्म देखी और सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को गांव-गांव में दिखाया जाए। गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह फिल्म आत्मा को झकझोर देती है। उन्होंने कहा, यह फिल्म नहीं होती तो देश सच नहीं जान पाता, अखबारों में पढ़ा। ऐसा नहीं कि 90 में हम बच्चे थे, लेकिन देश के हालात, कश्मीर में जो हुआ है और देश में जिस ढंग से कट्टरपंथियों के कई मुद्दे जैसे हिजाब, मैं तो कहता हूं कि इस फिल्म को गांव-गांव में दिखाना चाहिए। देश के हालात कश्मीर से कम नहीं होगा।
फिल्म देखकर जब गिरिराज सिंह बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू थे। बेहद भावुक होकर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है कि किस तरह कश्मीर में पंडितों को धर्म परिवर्तन, भागने को मजबूर किया गया और जिन लोगों ने इससे इनकार किया उनकी हत्या की गई। ऐसे हालात में हजारों कश्मीरी परिवारों को कश्मीर से पलायन करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button