ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
महाराष्ट्र

संजय राउत ने फ़िल्म‘कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने से किया इनकार

महाराष्ट्र में भले ही कोरोना के मामलों में कमी देखी गई हो और तीसरी लहर का असर भी कम हो गया हो, लेकिन राज्य सरकार होली को लेकर कोई भी लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। होली से एक दिन पहले राज्य सरकार ने होली को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन को लेकर गुरुवार को सरकार के मंत्री संजय राउत  ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने होली को लेकर जो प्रतिबंध लगाया है, कोरोना दोबारा न फैले। वहीं संजय राउत ने महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हे पीएम मोदी से जानकारी लेने की जरूरत है। राउत ने कहा कि उनकी निराशा हम समझते हैं। सत्ता पाने के लिए ये जनता की जान को भी खतरे में डाल सकते हैं।

फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर संजय राउत ने कहा कि हमने ठाकरे फ़िल्म बनाई थी, जब हमने उसे टैक्स फ्री नहीं किया। तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कैसे कर सकते हैं। जिनको देखना होगा वो आकर देखेंगे। द कश्मीर फाइल्स क्यों, किसलिए और किस एजेंडे के लिए बनाई गई है, हमें पता है। बीजेपी फ़िल्म के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है शिवसेना कश्मीरी पंडितों को समझती है और कश्मीरी पंडित शिवसेना को समझते हैं।

होली को लेकर गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार राज्य में नागरिकों को रात 10 बजे से पहले ही होलिका दहन कर लेना है। इतना ही नहीं होलिका दहन के समय डीजे बजाने, डांस प्रोग्राम रखने या फिर अधिक लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं होगी। इतना ही नहीं सरकार शराब सेवन को लेकर भी सख्त दिखी है। सर्कुलर में इस बात पर खास जोर दिया गया है कि यदि कोई होली के मौके पर शराब का सेवन कर हंगामा करने की कोशिश करता पाया गया तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button