ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

शिवराज के सिंगल क्लिक पर कमलनाथ ने उठाए सवाल, कहा- महीना बीता फिर भी किसानों को नहीं मिली बीमा राशि

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने  किसान बीमा की राशि एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद किसानों के खातों में जमा न होने के मामले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कमलनाथ ने ट्वीट कर कर लिखा कि अपनी झूठी घोषणाओं के लिए मशहूर शिवराज जी अब आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर नई झूठी घोषणाओं में लग गए हैं ,जबकि उनकी पूर्व की घोषणाओं का हश्र सबको पता है।
सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को बीमा राशि आवंटित करने पर कमलनाथ ने लिखा कि शिवराज जी ने तो अपनी घोषणा से सिंगल क्लिक का मतलब भी बदल दिया हैज्? उन्होंने 12 फरवरी को दावा किया था कि प्रदेश के उन 49 लाख 85 हजार किसानों के खाते में फसल बीमा की 7618 करोड़ की राशि उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से बैंक खातों में जमा करायी है। यह कैसा सिंगल क्लिक है जो एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक लाखों किसानों के खाते में राशि ही नहीं पहुंची? जिन किसानों के खाते में पहुंची भी है,वह भी निकासी पर रोक के कारण व ऋण में समायोजित होने के कारण निकाल नहीं पा रहे हैं और लाखों किसान तो अभी उस सिंगल क्लिक का इंतजार ही कर रहे हैं। अब जब 2 वर्ष बाद मिले फसल बीमा की यह स्थिति है तो खराब फसलों के मुआवजे की स्थिति को खुद समझा जा सकता है..? बेहतर हो शिवराज जी पहले अपनी पुरानी अधूरी घोषणाओं को पूरा करें, फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए नई घोषणाएं करें।

Related Articles

Back to top button