ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
खेल

पूर्व दिग्गज ओपनर वसीम जाफर ने बताया- रोहित शर्मा को बेहतर टेस्ट कप्तान

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अलग-अलग प्रारूपों में अलग-अलग टीमों का क्लीन स्वीप कर चुकी है। उनके प्रशंसकों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। यह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर वसीम जाफर हैं। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा विराट कोहली से बेहतर कप्तान बन सकते हैं। उनमें वो हिम्मत दिखती है। भारत ने घरेलू सीजन में टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर लगातार 14 मैच जीते हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई। टीम इंडिया अब अपना अगला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेलेगी।

वसीम जाफर ने रोहित की तारीफ में कहा- हां रोहित में विराट से बेहतर कप्तान बनने का दम दिखता है। मुझे नहीं पता कि वो कितने और मैच में कप्तानी करेंगे, लेकिन वह अब तक के सबसे शानदार कप्तानों में से एक हैं। हम इसका नतीजा भी देख रहे हैं कि टीम इंडिया विपक्षी टीमों का क्लीन स्वीप कर रही है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम की कमान सही हाथों में पहुंची है। रोहित को इसी साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

Related Articles

Back to top button