ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मनोरंजन

ट्रोलर ने सलमान खान से मांगे अपने पैसे वापस, दबंग खान ने कहा- ‘पैसे नहीं चुराए…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान एक बार फिर से अपने चैट शो पिंच को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। अरबाज खान के शो के पहले मेहमान उनके भाई और दिग्गज अभिनेता सलमान खान रहे। भाई अरबाज खान के शो में पहुंचकर सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी खुलासे किए हैं।

अरबाज खान ने पिंच 2 के पहले एपिसोड का प्रोमो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने सलमान खान को बड़ा भईया बताया है। वीडियो प्रोमो में सलमान खान सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कमेंट करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट साझा करने के बाद वह कभी लाइक्स और कमेंट नहीं देखते हैं।

इसके बाद वीडियो में अरबाज खान एक सोशल मीडिया यूजर का कमेंट पढ़कर बोलते हैं, ‘सलमान खान हमारे पैसे लेकर अच्छे से सेटल हो गए हैं। हमारे पैसे वापस करो।’ इस पर सलमान खान अपने जवाब में कहते हैं, ‘पैसे नहीं चुराए, शायद दिल चुराए होंगे।’ वहीं अरबाज खान दूसरे कमेंट में कहते हैं एक यूजर ने लिखा है, ‘सलमान खान दिखावे वाली एक्टिंग करने में माहिर हैं।’ इसका भी दबंग खान ने शानदार अंदाज में जवाब दिया है।

उन्होंने अपने जवाब में कहा है, ‘ठीक है, आप भी कर लो। दिखावे वाली एक्टिंग में भी न एक बहुत बड़ा सीना और बहुत बड़ा गुर्दा चाहिए होता है।’ इसके अलावा सलमान खान ने अपने परिवार को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। इससे पहले पिंच 2 का एक प्रोमो रिलीज हुआ था। जिसमें सलमान खान एक यूजर का कमेंट पढ़ने के बाद बोलते हैं, ‘इन्होंने मेरी पोस्ट के अंदर ऐसा क्या देख लिया कि हमारा जो घर है, वो अय्याशी का अड्डा कैसे लग रहा है।’

आपको बता दें कि अरबाज खान ने चैट शो पिंच काफी चर्चित शोज में से हैं। इस शो में कई फिल्मी सितारे पहुंचकर अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी करते रहते हैं। अरबाज बॉलीवुड सितारों के साथ सोशल मीडिया को लेकर बिंदास और बेबाक चर्चा करते हैं। इस शो में सितारे उन कमेंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं जो लोग उनके खिलाफ बोलते हैं। पिंच 2 का सीजन 2 क्यू टीवी पर 21 जुलाई को शुरू हुआ है।

Related Articles

Back to top button