ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
टेक्नोलॉजी

Twitter में जल्द आने वाला है नया फीचर, यूजर्स गूगल अकाउंट के जरिए कर सकेंगे लॉग-इन

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने एंड्राइड यूजर्स (Android Users) को गूगल अकाउंट (Google Account) के जरिए लॉग-इन करने की सुविधा दे दी है। इसका मतलब है कि अब नए यूजर्स आसानी से गूगल अकाउंट के माध्यम से लॉग-इन कर सकते हैं और उन्हें नाम और ई-मेल एड्रेस जैसी बेसिक जानकारी दर्ज नहीं करनी होगी। कंपनी का मानना है कि नए फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी डिवाइस से आसानी से लॉग-इन कर सकेंगे।

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर ट्विटर के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि इस फीचर को जल्द ही स्टेबल वर्जन के लिए जारी किया जाएगा। लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस वर्जन पर उपलब्ध है साइन-इन फीचर

ट्विटर के 9.3.0-beta.04 बीटा वर्जन पर गूगल अकाउंट से लॉग-इन करने का ऑप्शन उपलब्ध है। अगर आप इस नए फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर ट्विटर के बीटा वर्जन के लिए एनरोल कर सकते हैं।

3 अगस्त को बंद हो जाएगा यह फीचर

आपको बता दें कि ट्विटर (Twitter) 3 अगस्त को अपना सबसे खास फ्लीट (Fleets) फीचर बंद करने जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को आकर्षि‍त करने में सफल नहीं हुआ है। इस ही कारण इस फीचर को बंद किया जा रहा है। इसके लिए हमें बहुत खेद है।

कंपनी ने जून 2020 में फ्लीट फीचर की टेस्टिंग भारत, दक्षिण कोरिया, इटली और ब्राजील में शुरू की थी। इसके बाद नवंबर 2020 में फीचर को लॉन्च किया गया। ट्विटर के फ्लीट फीचर की बात करें तो इसके तहत फोटो और अन्य संदेश केवल 24 घंटे के लिए ही उपलब्ध रहते हैं। इसके बाद ये फोटो और संदेश खुद-ब-खुद गायब हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button