ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया छूट जाएंगे पीछे

नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को तीन मैचों की वनडे सरीजी की शुरुआत कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 7 विकेट से शानदार जीत के साथ की। यह श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में भारत की 92 वीं जीत थी। पिछले डेढ़ दशक से दोनों टीमों के भिड़ंत में ‘मेन इन ब्लू’ का दबदबा रहा है। टीम इंडिया अगर आज का मैच जीत जाती है तो वह श्रीलंका के खिलाफ अपनी लगातार 9वीं द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम कर लेगी। 2007 से लगातार टीम इंडिया दोनों टीमों के बीच खेली जा रही सीरीज अपने नाम कर रही है।

इसके अलावा शिखर धवन की कप्तनी वाली युवा टीम अगर आज का मैच जीत जाती है, तो एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। इस मैच को जीतते ही किसी टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो जाएगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के नाम है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 92 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पाकिस्तान ने भी श्रीलंका के खिलाफ ही 92 जीत दर्ज की है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 92 वनडे मैच जीते हैं।

बता दें कि टीम इंडिया, श्रीलंका दौरे पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों के बगैर गई है। इसके बाद भी टीम ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। अब टीम की नजर आज का मैच जीतकर सीरीज कब्जाने पर होगी। सीरीज के पहले मैच में इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया। दोनों ने ही इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। किशन ने जहां फिफ्टी जड़ा वहीं सूर्यकुमार ने 20 गेंदों पर नाबाद 31रनों की पारी खेली। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी की। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। काफी दिनों बाद कुलचा के नाम मशहूर स्पिन जोड़ी युजवेंद्रा चहल और कुलदीप यादव एक साथ खेले। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दो-दो विकेट अपने नाम किए।

Related Articles

Back to top button