ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

टीम इंडिया में नहीं मिली एंट्री, शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ ठोका अर्धशतक

क्राइस्टचर्च : शुभमन गिल की 83 रन की पारी के बावजूद भारत ए गुरुवार को यहां न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन 216 रन पर सिमट गया जिससे मेजबान टीम ने अपना पलड़ा भारी रखा। न्यूजीलैंड ए ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 105 रन बनाए। मेजबान टीम अब सिर्फ 111 रन से पीछे है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

न्यूजीलैंड ए के कप्तान हामिश रदरफोर्ड ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हेगले ओवल में भारत ए ने 17वें ओवर तक 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। 20 साल के गिल को इसके बाद कप्तान हनुमा विहारी (51) के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन जोड़कर पारी को संभाला। गिल ने स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी की और कई आकर्षक शॉट खेले।

आफ स्पिनर कोल मैकोची (33 रन पर तीन विकेट) ने विहारी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। विहारी ने मैकोची पर स्वीप शाट खेला लेकिन गेंद सिली मिड ऑन पर खड़े रचिन रविंद्र के पैर से टकराकर हवा में उछल गई और विकेटकीपर डेन क्लीवर ने आसान कैच लपका। विहारी ने 79 गेंद की अपनी पारी में 8 चौके मारे। माइकल रे (54 रन पर 4 विकेट) ने इसके बाद गिल को भी पवेलियन की राह दिखाकर भारत ए का स्कोर 5 विकेट पर 183 रन किया।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 83 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के मारे। इसके बाद भारतीय पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। न्यूजीलैंड ए ने दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान रदरफोर्ड (28) और रविंद्र (47) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 105 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विल यंग 26 जबकि अयाज पटेल एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button