ब्रेकिंग
Womens Asia Cup: हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, रन में शेफाली तो विकेट में दीप्ति नंबर-1; भारत के नाम द... Healthy Breakfast Options: सुबह नाश्ते में शामिल करें ये 5 हाई-प्रोटीन शाकाहारी फूड्स, दिनभर बनी रहे... Haryana Weather Update: हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, तापमान 3.2 डिग्री बढ़ा; हिसार 38.7°C के साथ स... HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल
मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर हो रहे विवाद से अंजान हैं हिना खान, बोलीं ‘आखिर क्यों ये..?’

द कश्मीर फाइल्स ने बीते हफ्ते ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है और अब इसे लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। ज्यादा तादाद में लोग इस फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग द कश्मीर फाइल्स को सिर्फ प्रोपेगेंडा का नाम दे रहे हैं। स्वरा भास्कर और गौहर खान ने इशारों-इशारों में इस फिल्म का विरोध किया, जिसके बाद लोगों ने इनकी जमकर ट्रोलिंग भी कर डाली है। फिल्म को लेकर हर कोई अलग-अलग राय दे रहा है। इस बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग यकीनन हैरान होंगे।

 हिना ने नहीं देखी द कश्मीर फाइल्स – बॉलीवुड लाइफ को दिए गए इंटरव्यू में हिना खान ने बताया है कि उन्हें नहीं पता है कि द कश्मीर फाइल्स को लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है? एक्ट्रेस ने कहा है, ‘अभी के लिए मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। थिएटर में जाकर फिल्म देखने का मेरा कोई प्लान नहीं है लेकिन जब यह ओटीटी पर आएगी तो मैं देखूंगी।’

हिना के भाई ने दिख ली फिल्म – हिना खान ने आगे बताया है कि उनके भाई ने द कश्मीर फाइल्स देख ली है। एक्ट्रेस ने बताया है, ‘मेरा भाई कल ही द कश्मीर फाइल्स देखने गया था। उसने मुझे बताया कि इंटरवल के दौरान किसी पार्टी के लोग ग्रुप में आए और थिएटर के आसपास झंडे लगा दिए।’ हिना ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘भाई ने यह भी बताया कि इंटरवल के दौरान कुछ लोग रोने भी लगे थे। तो हां मुझे नहीं पता है कि द कश्मीर फाइल्स को लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है? मुझे यह जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।’

Related Articles

Back to top button