ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज का नया रिकार्ड, भाजपा की ओर से सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने वाले नेता बने

भोपाल।   मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम आज एक और उपलब्‍धि दर्ज हो गई है। भाजपा की ओर से सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब शिवराज के नाम हो गया है। अब तक यह रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नाम था, जो 15 साल 10 दिनों तक सीएम पद पर रहे थे। आज 17 मार्च को सीएम शिवराज ने 15 साल 11 दिन मुख्यमंत्री बने रहने के साथ उनका यह रिकार्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि सीएम शिवराज मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता भी हैं।

बहरहाल, वर्तमान मुख्यमंत्रियों में देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड ओडिशा के नवीन पटनायक के नाम है, जो वर्ष 2000 से इस पद पर बरकरार हैं। इसके बाद बिहार के नीतीश कुमार और नागालैंड के एन रियो का नंबर आता है। सीएम शिवराज इस मामले में चौथे नंबर पर हैं।

Related Articles

Back to top button