ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

ब्राह्मण महासभा में प्रत्येक मंगलवार को होगा सुन्दरकाण्ड का पाठ

बस्ती । राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा कार्यालय परिसर में प्रत्येक मंगलवार को सायंकाल को  सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जायेगा। इसका आरम्भ गत मंगलवार से हुआ जिसमें पदाधिकारियों सहित श्रद्धालुओं ने मानस पाठ में हिस्सा लिया।
प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ की निरन्तरता बनाये रखने हेतु राष्ट्रीय महामंत्री शम्भूनाथ मिश्र के प्रस्ताव पर धार्मिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इसमें  राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विजय बिहारी तिवारी, अशोक कुमार मिश्र, राहुल मिश्र और प्रशान्त पाण्डेय को विशेष दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ से जहां धार्मिक कार्य होंगे वहीं संगठन को भी मजबूती आयेगी और श्री परशुराम मंदिर के निर्माण में भी और गति आयेगी।
सुन्दरकाण्ड पाठ में मुख्य रूप से डा. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शम्भूनाथ शुक्ल, ई. राधेश्याम पाण्डेय, कोला पाण्डेय, श्रीकेश पाण्डेय, अखिलेश दूबे, सुभाष शुक्ल, आकाश पाण्डेय, अनुराग शुक्ल, अवनीश शुक्ल, पं. शिव कुमार मिश्र, राममनि पाण्डेय, पूजा, गुड्डन के साथ ही अनेक भक्तों ने योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button