ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
राजस्थान

कन्हैया हत्याकांड के मुख्य गवाह का छह घंटे तक चला ऑपरेशन,हालत में मामूली सुधार

उदयपुर । पिछले साले के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा का दोबारा सफल ऑपरेशन किया गया। छह घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार है। संयोग की बात है कि पहला ऑपरेशन उसके जन्मदिन के दिन, जबकि दूसरा ऑपरेशन उसकी शादी की सालगिरह के दिन हुआ। चार दिन पहले 10 फरवरी को उसे एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सभी जांचें पूरी होने पर मंगलवार को उसका ऑपरेशन किया गया। इससे पहले उसका पहला ऑपरेशन 3 अक्टूबर को हुआ था और इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रीन कॉरीडोर के जरिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष अग्रवाल और डॉ. राशिम कटारिया को उदयपुर भेजा था।

चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी हालत सही हुई। हालांकि उसके बाद एक बार फिर उसे शरीर में स्ट्रोक आया और उसका दोबारा एक महीने बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया था। सर्दी की वजह से तब उसका ऑपरेशन टाल दिय गया और अब मंगलवार को वह संपन्न हुआ।उल्लेखनीय है कि कन्हैयालाल हत्याकांड का राजकुमार शर्मा मुख्य गवाह है। घटना के समय वह भी कन्हैयालाल की दुकान पर था और बीच-बचाव में वह घायल हो गया था।

धमकियों के बीच लंबे समय तक घर में रहने से उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और वह कर्ज के तले आ गया। घर से नहीं निकल पाने तथा रोजगार खत्म होने के साथ बेटी की शादी की चिंता में उसके शरीर के दोनों हिस्सों में स्ट्रोक आ गया था। पिछले छह महीने से राजकुमार शर्मा बिस्तर पर है तथा परिजनों की मांग है कि उसे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के साथ एक परिजन को सरकारी नौकरी दिलाए जाए। विप्र फाउंडेशन ने राजकुमार शर्मा को आर्थिक सहायता प्रदान की थी लेकिन लगातार बीमारी के चलते घर की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

 

Related Articles

Back to top button