ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
विदेश

हाफिज सईद के चार करीबी आतंकवाद वित्तपोषण मामले में अभ्यारोपित

लाहौर: पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में मंगलवार को जमात उद दवा (जेयूडी) के चार शीर्ष नेताओं को अभ्यारोपित किया। ये आरोपी 2008 के मुम्बई आतंकवादी हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद के करीबी हैं। अदालत ने हाफिज अब्दुल रहमान मक्की, मलिक जफर इकबाल, याहया अजीज और अब्दुल सलाम को आतंकवाद के वित्तपोषण को लेकर उनके विरूद्ध दर्ज मामलों में से एक में अभ्यारोपित किया।

हालांकि चारों ने खुद को बेकसूर बताया और सुनवाई का सामना करने का फैसला किया। अदालत ने बुधवार तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी और अभियोजन पक्ष को संदिग्धों के विरूद्ध गवाह पेश करने का निर्देश दिया। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने 70 वर्षीय सईद और उसके साथियों के खिलाफ प्रांत के विभिन्न शहरों में आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप में 23 प्राथमिकी दर्ज की थीं।

सईद की अगुवाई वाला जेयूडी लश्कर ए तैयबा का मुखौटा संगठन है जो 2008 में मुम्बई में हमला करने के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गयी थी जिनमें छह अमेरिकी थे।

Related Articles

Back to top button