ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

दिल्ली में कोरोना का बड़ा विस्फोट: 31 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 9985 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या पौने तीन लाख से अधिक हो गयी है तथा इस दौरान 279 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 7745 पर पहुंच गया है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो वहां पर कोरोना विस्फोट हुआ है। दिल्ली में कोविड-19 के 1,366 नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 31,309 हो गई है और 905 लोगों की इस बीमारी के कारण मर चुके हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 1,366 नए मामले सामने आए। अब भी 18,543 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 11,861 मरीज या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए हैं। मंगलवार को कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया था।

महाराष्ट्र में  पिछले 24 घंटों में 2259 नए मामले
महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2259 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 120 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 90787 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3289 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1663 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 42638 हो गयी है।

 दूसरे पायदान पर तमिलनाडु 
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है, जहां संक्रमितों की संख्या 34914 पर पहुंच गयी है तथा 307 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 18325 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 31309 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 905 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 11861 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में चौथे स्थान पर है हालांकि मृतकों की संख्या के मामले में राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 21014 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1313 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 14365 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 11335 कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 301 लोगों की मौत हुई है जबकि 6669 लोग इससे ठीक हुए हैं।

राजस्थान में भी जोरों पर है प्रकोप
राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 11245 हो गयी है तथा 255 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8328 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में 9849 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 420 लोगों की इससे मौत हो गयी है जबकि 6729 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 8985 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 415 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 3620 लोग ठीक हुए है। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 5070 और कर्नाटक में 5921 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 77 और 66 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4346 हो गई है और 48 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 55, हरियाणा में 45 , बिहार में 32 , केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ, छत्तीसगढ़ में छह, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच, असम में चार तथा त्रिपुरा, लद्दाख और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button