ब्रेकिंग
Elephant Alert in Marwahi: फसलों को नुकसान और ग्रामीणों में दहशत; अनूपपुर से जीपीएम में दाखिल हुआ हा... Swachhata Samvad Surguja: स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, जिम्मेदारी है; सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने दी म... Jashpur Crime News: कुनकुरी थाना परिसर में टावर पर चढ़कर युवती ने दी जान; मोबाइल पर खतरनाक वीडियो देख... Political Clash in Chhattisgarh: नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य; कहा- 'अशभ्य ... Bastar News: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई; रेत का अवैध परिवहन करते 36 गाड़ियां जब्त Anti-Encroachment Drive in Balod: 40 मीटर चौड़े सदर बाजार को मिली राहत; व्यापारियों के अवैध कब्जे पर... TS Singh Deo on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों पर टी.एस. सिंहदेव का केंद्र सरकार पर हमला... MCB News: रमदहा वॉटरफॉल घूमने आए युवकों के साथ मारपीट; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस... Durg Crime News: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन; म्यूल अकाउंट का मास्टरमाइंड और 38 लाख के गबन का आरोपी गिर... Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 26 आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमला: मान ली होती बहन की ये बात तो… आतंकियों की गोली से बच जाते आदिल, पर्टयक को बचाने में गंवाई जान

कश्मीर के पहलागम में हुए आंतकी हमले से पूरे देश में रोष है. इस कायराना आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई है. पहलागम में हुए आंतकी हमले में मरने वालों में 30 साल के एक कश्मीरी सैयद आदिल हुसैन शाह भी शामिल हैं. सैयद पर्यटकों को घोड़ों की सवारी कराते थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया तो आदिल अपने साथ के पर्यटक को बचाने की खातिर आतंकियों से भीड़ गए.

उन्होंने पर्यटकों को कश्मीर का मेहमान कहते हुए आतंकियों से उन्हें नहीं मारने की बात कही. आदिल ने आतंकियों से उनके हथियार छिनने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए और आतंकी ने उनको साीने में तीन गोलियां मार दी. आदिल के पिता सयैद हैदर शाह ने कहा कि आदिल घर में अकेला कमाता था.

आदिल का फोन आ रहा था बंद

पिता ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बारे में उनको दोपहर करीब 3 बजे पता लगा. उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद उन्होंने बेटे को फोन किया, लेकिन फोन बंद आ रहा था. फिर बाद में करीब 4 बजकर 40 मिनट पर आदिल का फोन ऑन हुआ, लेकिन किसी से कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद सभी लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे तो बताया गया कि बेटा आतंकी हमले में घायल हो गया. फिर बाद में उसकी मौत हो गई.

आदिल ने नहीं मानी अम्मा और बहन की ये बात

वहीं आदिल की बहन और अम्मा ने कहा कि उन्होंने उनसे से कहा था कि आज (मंगलवार) वो न जाएं. कुछ बुरा हो सकता है, लेकिन उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया. आदिल की मौत के बाद उसके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आदिल की बहादुरी और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास पर सीसीएस की बैठक हुई. बैठक के बाद सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी. साथ ही अन्य कई पाबंदियां पाकिस्तान पर लगा दीं.

Related Articles

Back to top button