ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने किया वैवाहिक पत्रिका ‘बंधन‘ का विमोचन

रायपुर : ​  गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा प्रकाशित सतनामी वैवाहिक परिचय पत्रिका बंधन के छठवें अंक का विमोचन गुरुवार को प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने अपने निवास कार्यालय में किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि सतनामी समाज के लोग छ.ग. सहित देश के कई राज्यों में निवासरत हैं जो अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह पत्रिका कारगार साबित होगा, वही अनावश्यक खर्च व समय की बर्बादी से भी बचा जा सकेगा।

अकादमी के अध्यक्ष के.पी  खण्डे एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि विगत दिनों राजधानी में सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का शहीद स्मारक भवन में परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें भाग लिए सैकड़ों नवयुगल प्रतिभागियों की रंगीन फोटोयुक्त बायोडाटा पत्रिका में प्रकाशित की गई है वहीं पुनर्विवाह के लिए समाज की विधवा, विधुर व तलाकशुदा महिला-पुरुषों को भी इसमें स्थान दिया गया है। प्रतिभागियों के लिए पत्रिका का निःशुल्क वितरण आज से शुरू कर दिया गया है। जिसे गुरु घासीदास अकादमी कार्यालय, न्यू राजेंद्र नगर रायपुर से प्रतिदिन 11 से 05 बजे के बीच प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर संरक्षक श्रीमती शकुन डहरिया, डॉ.जे.आर. सोनी, डी.एस. पात्रे, एम.डी. माहिलकर, ए.एल. जोशी, सुंदरलाल जोगी, चेतन चंदेल, आर.के. पाटले, प्रकाश बांधे, सुखनंदन बंजारे, टिकेंद्र बघेल, पं. अंजोर दास बंजारे,कृपाराम चतुर्वेदी, लाला पुरेना, अरुण मंडल, सनत डहरिया, मनीष कोसरिया, घासीदास कोसले, डा. रामगोपाल घृतलहरे, बाबा डहरिया, प्रेम बघेल, मानसिंह गिलहरे, नंदू मारकंडे, मनमोहन कुर्रे, आसाराम लहरें, हीरा सायसेरा, श्रीमती गिरिजा पाटले, प्रो. कल्याण रवि ,पुष्पा पाटले, अनीता भतपहरी, याचना भतपहरी, शशिबाला सोनकेंवरे, अमरौतिन भतपहरी सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button