ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
राजस्थान

डमी कैंडिडेट से पाई रेलवे की नौकरी, पत्नी निकली बेवफा तो पति ने खोल दी पोल; सस्पेंड

राजस्थान के करौली में हैरतअंगेज मामला सामने आया है. करौली में प्यार में धोखा खाने के बाद पति ने सबके सामने अपनी पत्नी की ऐसी सच्चाई बताई, जिसे सुन सभी हैरान हो गए. बेरोजगार पति ने पत्नी की अवैध सरकारी नौकरी का पर्दाफाश कर दिया, जिसके बाद यह पूरा मामला सीबीआई तक पहुंच गया है. सीबीआई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दर्ज शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करौली के नादौती के रौंसी गांव निवासी मनीष मीना ने अपनी पत्नी सपना मीना की जगह डमी परीक्षार्थी बैठाकर रेलवे में नौकरी लगवा दी थी. नौकरी लगने के कुछ महीने बाद सपना ने मनीष को छोड़ दिया, क्यों कि वह बेरोजगार था. मनीष ने दावा किया कि शादी के बाद उन्होंने सपना को कोचिंग क्लास भी दिलवाई थी. इसके अलावा उन्होंने रेलवे परीक्षा के लिए उसकी बहुत मदद भी की थी.

लिया था 15 लाख रुपये का कर्ज

मनीष ने बताया कि सपना के रिश्तेदार चेतनराम ने एक डमी परीक्षार्थी की मदद से उसे 15 लाख रुपए में नौकरी दिलाने का सौदा किया था. इसमें रेलवे गार्ड राजेंद्र ने एजेंट की भूमिका निभाई थी. सपना की जगह लक्ष्मी मीना नाम की लड़की को परीक्षा में बैठाया गया. मनीष ने अपनी जमीन गिरवी रखकर 15 लाख रुपये का कर्ज लिया. सपना को काम पर रखा गया, लेकिन जैसे ही सपना को नौकरी मिली, उसने छह महीने के भीतर ही मनीष को छोड़ दिया. पत्नी के विश्वासघात और धोखे का शिकार हुए मनीष ने मामले की रेलवे सतर्कता विभाग और सीबीआई से शिकायत की.

नौकरी से कर दिया निलंबित

सीबीआई ने करौली, कोटा और अलवर में छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए हैं. जांच से पता चला कि सपना मीना ने पॉइंट्समैन की नौकरी के लिए लक्ष्मी मीना नामक एक डमी उम्मीदवार का इस्तेमाल किया था. जांच के बाद रेलवे ने सपना मीना को नौकरी से निलंबित कर दिया. सीबीआई ने सपना और लक्ष्मी मीना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Related Articles

Back to top button