ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
उत्तरप्रदेश

 पहचान बदल दुबई भाग रहा बिल्डर परिवार समेत गिरफ्तार

गाजियाबाद । गाजियाबाद के नंदग्राम पुलिस ने करीब 50 फर्जी कंपनियां खोलकर 800 से ज्यादा फ्लैट खरीदारों व अन्य लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले रेड एप्पल सोसायटी, मंजू जे होम्स प्राइवेट लिमिटेड व आईडिया बिल्डर्स प्रा.लि. कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार जैन सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बिल्डर पहचान बदल कर परिवार समेत दुबई भागने की फिराक में था। आरोपियों के पास से फर्जी पहचान से हासिल किया गया दुबई का सिटीजन कार्ड, आधार कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मोटी ब्याज दर पर पैसे का निवेश कराकर भी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। इनके और साथियों के खिलाफ 29 मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि नामचीन बिल्डर लोगों से सोसायटी में प्लॉट व फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। इनके खिलाफ 29 मामले दर्ज पुलिस को मिली सूचना के आधार पर राजनगर एक्सटेंशन से रेड एप्पल सोसायटी, मंजू जे होम्स प्राइवेट लिमिटेड व आईडिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार जैन, उसके बेटे नमन जैन व अक्षय जैन, बेटी अनुशा जैन, पत्नी इंदु जैन, पारिवारिक सदस्य ऋषभ जैन और प्रतीक जैन को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी रामप्रस्था कॉलोनी चंद्रनगर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से फर्जी पहचान से हासिल किया गया दुबई का सिटीजन कार्ड, आधार कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मोटी ब्याज दर पर पैसे का निवेश कराकर भी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। इनके और साथियों के खिलाफ 29 मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि नामचीन बिल्डर लोगों से सोसायटी में प्लॉट व फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। इनके खिलाफ 29 मामले दर्ज  पुलिस को मिली सूचना के आधार पर राजनगर एक्सटेंशन से रेड एप्पल सोसायटी, मंजू जे होम्स प्राइवेट लिमिटेड व आईडिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार जैन, उसके बेटे नमन जैन व अक्षय जैन, बेटी अनुशा जैन, पत्नी इंदु जैन, पारिवारिक सदस्य ऋषभ जैन और प्रतीक जैन को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी रामप्रस्था कॉलोनी चंद्रनगर के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button