ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

Weather Updates: मौसम विभाग की चेतावनी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली।Weather Updates देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूरे भारत के कई राज्यों को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल समेत कई अन्य राज्यों में आज बारिश की चेतावनी है।साथ ही बुधवार को पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर आज उत्तरकाशी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले के मोरी से मोल्डी जा रहा था। हेलीकॉप्टर में तीन लोग, पायलट राजपाल, सह-पायलट कपल लाल और एक स्थानीय व्यक्ति रमेश सांवर थे।

ANI

@ANI

Uttarakhand: A helicopter, carrying relief material to flood-affected areas, crashed in Uttarkashi today. The helicopter was going from Mori to Moldi, in Uttarkashi district. Three people, Pilot Rajpal, Co-pilot Kaptal Lal&a local person Ramesh Sawar, were on-board the helicopter

View image on TwitterView image on Twitter
47 people are talking about this

इसके अलावा बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। आज अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश को लेकर मौसम का पूर्वानुमान किया है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क/तेज़ रहेगा।

ANI

@ANI

India Meteorological Department, Himachal Pradesh: Weather was dry at most places over the state during last 24 hours. Weather will be dry/sunny at most places over the state during next 24 hours.

18 people are talking about this

उत्तराखंड में बाढ़ से काफी तबाही मची है।उत्तरकाशी जिले में बाढ़ प्रभावित अरकोट के लिए राहत सामग्री भेजे जाने का काम जारी है।देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड से दो हेलिकॉप्टरों को भोजन, पानी और अन्य राहत सामग्रियों के साथ भेजा गया।

ANI

@ANI

Uttarakhand: Food, water and other relief material being sent on two helicopters, to flood affected Arakot in Uttarkashi district, from Sahastradhara helipad in Dehradun.

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
26 people are talking about this

हिमाचल, उड़ीसा व कर्नाटक की आपदाओं पर अतिरिक्त मदद 
इससे पहले सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भी मौजूद थे, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा तथा कर्नाटक को पूर्व में आई विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के सिलसिले में राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (NDRF) से 4432.10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता देने का निर्णय लिया गया था।

बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा लेंगी टीमें
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित 11 राज्यों में हुए नुकसान के आकलन के लिए तत्काल प्रभाव से अंतरमंत्रालयी केंद्रीय टीमों (IMCT) के गठन का निर्णय लिया है। यह निर्णय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित सभी राज्यों में हर संभव उपाय करने का निर्देश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button