ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अग्निमित्र पॉल को उतारा

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों और पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र के लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लोकसभा उपचुनाव के लिए अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है। पॉल आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ उपचुनाव के लिए भाजपा ने बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से केया घोष को उतारा है। राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए भाजपा ने असम से पबित्रा मार्गेरिटा, हिमाचल प्रदेश से डॉ. सिकंदर कुमार, नागालैंड से एस. फांगनोन कोन्याक और त्रिपुरा से डॉ. माणिक साहा को टिकट दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए निम्नलिखित नामों को मंजूरी दी है।

बिहार के बोचहां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने उपचुनाव में बेबी कुमारी को टिकट दिया है। कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा ने सत्यजीत (नाना) शिवाजीराव कदम को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान 31 मार्च को होगा और वोटों की गिनती उसी दिन मतदान समाप्त होने के बाद होगी। पश्चिम बंगाल (बल्लीगंज), छत्तीसगढ़ (खैरागढ़), बिहार (बोचाहन) और महाराष्ट्र (कोल्हापुर उत्तर) में एक संसदीय क्षेत्र आसनसोल और एक विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 16 अप्रैल को होगी।

Related Articles

Back to top button