ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

इनकम टैक्स विभाग ने अपने इतिहास का सबसे ऊंचा टैक्स कलेक्शन किया- CBDT चेयरमैन

इस बार का आंकड़ा पिछले सबसे ऊंचे आंकड़े से 2.5 लाख करोड़ रुपये ज्यादा है. इनकम टैक्स विभाग के इतिहास में यह आयकर संग्रह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है.

CBDT: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन जे बी महापात्र ने कहा है कि आयकर विभाग अपने इतिहास का ‘ऊंचा’ कर संग्रह दर्ज किया है. देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 फीसदी की वृद्धि हुई है. इसमें अग्रिम कर संग्रह के आंकड़ों से मदद मिली है. चालू वित्त वर्ष में अग्रिम कर भुगतान में 41 फीसदी की वृद्धि हुई है.

महापात्र ने कहा कि आज की तारीख तक शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.63 लाख करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले समान अवधि की तुलना में यह 48 फीसदी अधिक है. उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर शुद्ध संग्रह 2020-21 की समान अवधि से 48.4 फीसदी अधिक है. 2019-20 की तुलना में यह 42.5 फीसदी और 2018-19 की तुलना में 35 फीसदी अधिक है.

महापात्र ने कहा कि, ”यह पिछले सबसे ऊंचे आंकड़े से 2.5 लाख करोड़ रुपये ज्यादा है. विभाग के इतिहास में यह आयकर संग्रह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है.” सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति बनाता है.

इनकम टैक्स विभाग ( Income Tax Department) के मुताबिक 15 मार्च 2022 तक नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर अब तक 6.63 करोड़ टैक्सपेयर्स ने रिटर्न दाखिल किया है. 15 मार्च 2022 कंपनियों और वैसे टैक्सपेयर्स जिन्हें टैक्स ऑडिट रिपोर्ट फाइल करना था उनके लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख थी. 15 मार्च 2022 को 5.43 लाख आईटीआर दाखिल किया गया जो पिछले साल 4.77 लाख था. बीते पांच दिनों में 13.84 लाख आईटीआर दाखिल किया गया है.

Related Articles

Back to top button