ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
पंजाब

Chandigarh में बजे खतरे के सायरन, प्रशासन ने कर दी खास अपील, पढ़ें…

चंडीगढ़:  चंडीगढ़ में अचानक खतरे के सायरन बजने से हड़कंप मच गया। दरअसल, बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने सुखना से पानी छोड़ा।

जानकारी के अनुसार  पहले ही काफी दिनों से 1162 फीट के आसपास चल रहे जलस्तर के बाद मंगलवार रात कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के बाद बुधवार को दो साल बाद फिर सुखना लेक के पानी को छोड़ना ही पड़ा। मंगलवार रात कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश के बाद पानी के साथ गाद भी सुखना पहुंची तो पानी छोड़ना पड़ा, क्योंकि पानी का स्तर 1163 मीटर के आसपास पहुंच रहा था। कैचमेंट एरिया से आने वाले नालों के साथ ही बुधवार सुबह को पटियाला की राव का जलस्तर भी काफी ऊपर आ गया था। इस बार दो साल बाद सुखना से पानी छोड़ने की जरूरत पड़ी। दो साल पहले 2023 में दो दफा 10 जुलाई और 10 अगस्त को भारी बारिश के बाद गेट खोलने पड़े थे।

सिर्फ 2 इंच ही खोला गया गेट
सुखना का सिर्फ एक ही गेट पूरा नहीं खोला गया बल्कि इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट के मुताबिक पानी जल्दी छोड़ने की कोई जल्दी नहीं थी। इसिलिए इस एक गेट को भी मात्र 2 ईंच ही खोला गया। गेट खोलने से पहले बकायदा सायरन बजाया गया ताकि सुखना चो के आसपास पानी छोड़े जाने की सूचना दी जा सके। जैसे ही सायरन बजा लोग अलर्ट हो गए और इस तरफ ना आने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button