ब्रेकिंग
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का ऐसा पागलपन! फीफा वर्ल्ड कप के सारे टिकट खरीदने के लिए बुजुर्ग ने बेच ... King Movie Update: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री? यूरोप में गुपचुप शूट ... Iran Drone Program: ईरान ने UAE की कंपनी के जरिए चीन से खरीदे एडवांस सैटेलाइट उपकरण; FT की रिपोर्ट म... Fuel Price Hike: भारत में 11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें क्यों दुनिया के मुकाबले... X Monetization Update: कॉपी-पेस्ट करने वाले क्रिएटर्स पर X सख्त; अब ओरिजिनल क्रिएटर को ही मिलेंगे सा... Dandraua Dham Bhind: भिंड में 'डॉक्टर हनुमान' करते हैं गंभीर बीमारियों का इलाज; दर्शन मात्र से दूर ह... World Thyroid Day: क्या थायराइड की दवा जिंदगी भर खानी पड़ती है? जानें इस बीमारी से जुड़े 3 बड़े मिथक... NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी
मध्यप्रदेश

होली पर डीजे बजाने के विवाद में गोली चली, एक की मौत

भिंड, जिले के उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम चरी कनावर गांव में होली पर रंग डालने और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट के बाद पथराव हो गया। विवाद बढ़ते ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। जिससे लोकेंद्र भदौरिया (५०) की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ये गोली गांव में रहने वाले रंजीत भदौरिया व उसके परिवार की ओर से चलाई गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है।वहीं  गोरमी थाना क्षेत्र स्थित धुनियापुरा गांव में होली पर दो युवकों ने एक पटवारी को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक होली की फेरी परंपरा के दौरान दो युवकों ने नशे की हालत में अवैध कट्टे से पटवारी को गोली मार दी। पटवारी नेक सिंह नरवरिया (५८) गोहद में पदस्थ है। वह गांव में त्योहार मनाने आया था। आरोपी बलवीर व सोनू द्वारा गोली मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीओपी आरकेएस राठौर के मुताबिक पटवारी के फेरी में आगे पीछे चलने को लेकर विवाद हुआ है। गोली दाहिने ओर सीने में लगी है।घायल हो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Related Articles

Back to top button