ब्रेकिंग
वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT...
देश

पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे पर अमित शाह की टिप्पणी की खारिज

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारत के विभाजन और करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के स्थान को पाकिस्तान के हिस्से में देने पर भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उठाए गए सवाल को शुक्रवार को खारिज करते हुए इसे ‘‘अवांछित और अनावश्यक’ टिप्पणी करार दिया।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ पाकिस्तान भारतीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हाल में की गई उस अवांछित और अनावश्यक टिप्पणी को खारिज करता है जिसमें (भारत के) विभाजन और करतारपुर साहिब के पाकिस्तान में होने पर सवाल उठाया गया था।’’ बयान में कहा गया, ‘‘यह बेहद अफसोसनाक है कि इतिहास को विरूपित करना भाजपा सरकार और उसके वैचारिक प्रमुख आएसएस की पहचान बन गया है।’’

Related Articles

Back to top button