ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मध्यप्रदेश

4 बच्चों की मां ने 23 साल छोटे प्रेमी की सिर फोड़कर हत्या की, लिव-इन पार्टनर भी गिरफ्तार

इंदौर में लव ट्राएंगल में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। 55 साल की महिला ने 23 साल छोटे लवर की हत्या कर दी। आरोपी महिला 4 बच्चों की मां है। पुलिस ने महिला और उसके साथ लिवइन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और महिला में उसके लिवइन पार्टनर को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने ईंट उठाकर प्रेमी को मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

ACP राजीव त्रिपाठी के मुताबिक केदार नगर में रविवार रात एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान दीपक (32) उर्फ भरत पुत्र खांडेराव मार्डिक के रूप में हुई थी। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या को लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने महिला को रिश्तेदारों की मदद से पकड़ा। आरोपी मंगला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि 26 जनवरी को वह दीपक के साथ थी। तब लिवइन पार्टनर गणेश भी आ गया था। उस दिन हम तीनों में बहस हुई। इसके बाद गणेश चला गया।

प्रेमी पर हमला कर सो गई, मौत की खबर मिली तो शहर छोड़ा

दीपक ने नशे में मंगला के साथ गणेश को लेकर फिर विवाद किया। उसने हाथ में पहने कड़े से मंगला को मारा। मंगला ने भी गुस्से में ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। बाद में वह नजदीक ही बने एक झोपड़े में जाकर सो गई। सुबह अपने घर चली गई। जब उसे दीपक की मौत की जानकारी लगी तो वह अपने चारों बच्चों को छोड़कर शहर से बाहर चली गई।

चार बच्चों की मां, पति की हो चुकी मौत

पुलिस ने जब मंगला की जानकारी जुटाई तो वह घर पर नहीं मिली। पुलिस ने उसे रिश्तेदारों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मंगला के चार बच्चे हैं। उसका पति नहीं है। इसके बाद वह गणेश नाम के लड़के के साथ लिवइन में रहने लगी। दोनों मजदूरी करते थे। कुछ समय से वह दीपक के टच में आ गई थी।

बिस्किट फैक्ट्री में काम करता था दीपक

TI संजय शुक्ला को पता चला था कि दीपक 26 जनवरी से लापता है। वह डेढ़ महीने पहले ही बाणगंगा की एक बिस्किट फैक्ट्री में काम पर लगा था। परिवार और दोस्तों से पूछताछ में मंगला की जानकारी सामने आई।

Related Articles

Back to top button